Illustration by Orijit Sen

 

एक बार एक हिटलर था:-
1) हिटलर ने शादी नहीं की थी
2) हिटलर पक्का राष्ट्रवादी था
3) हिटलर एक धर्म विशेष के लोगों को देश का दुश्मन मानता था तथा उसने उनको सबक सिखाया था
4) हिटलर कम्युनिस्टों को विदेशी एजेंट कहता था
5) हिटलर के समर्थकों को उसकी आलोचना बर्दाश्त नहीं होती थी
6) हिटलर एक अखंड बड़ा जर्मनी बनाना चाहता था
7) हिटलर ने बचपन में पेंट करने का और रंग बेचने का काम किया था
8) हिटलर नाज़ी पार्टी में साधारण सदस्य के तौर पर भर्ती हुआ था और फिर सारा कम्पटीशन ख़त्म करके पार्टी का सर्वमान्य नेता बन गया था
9) हिटलर कविता लिखने की कोशिश करता था
10) हिटलर अपने पडोसी देशों को जर्मनी का दुश्मन कहता था
11) तमाम प्रचार के साधन, अख़बार , पत्र-पत्रिकाएँ हिटलर के प्रचार में लगे थे
12) हिटलर ने तमाम मजदूर आन्दोलनों को कुचल दिया था
13) हिटलर अपने विरोधियों को देशद्रोही कहता था
14) हिटलर ये प्रचार करके सत्ता में आया था कि वो देश की सभी समस्याओं को चुटकी में ख़त्म कर देगा
15) हिटलर सत्ता में आने के बाद समस्याओं को तो ख़त्म नहीं कर पाया, लेकिन उसने जर्मनी को जरूर बर्बाद कर दिया था
ये पोस्ट सिर्फ और सिर्फ हिटलर के बारे में है। हिटलर के अलावा इस पोस्ट से अगर किसी और का सम्बन्ध पाया जाता है तो इसका श्रेय आप केवल अपनी कल्पना को दें।

Courtesy –https://www.facebook.com/ashish.awasthi.71

 

Enhanced by Zemanta