गिरफ्तार ग्रामीण नक्सली नहीं भाकपा कार्यकर्ता : कुंजाम
जगदलपुर| भारतीयकम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व विधायक आदिवासी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष कुंजाम ने बस्तर पुलिस के द्वारा सुखदेव नाग और मांझी राम कश्यप की गिरफ्तारी का विराेध किया है।
सुकमा कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए एक ज्ञापन में कुंजाम ने कहा है कि गिरफ्तार किए गए दोनों ग्रामीण भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारी हैं। इनमें से सुखदेव नाग दरभा जनपद पंचायत का सदस्य है, जबकि मांझीराम टाहकवाड़ा में पार्टी ब्रांच का सचिव है। इन्हें 25 अगस्त को तोंगपाल थाना में बुलाया गया था। थानेदार के नहीं मिलने पर शाम को ये फिर थाना गए थे।
अगले दिन इन्हें झीरम हमले में शामिल होने और महेंद्र कर्मा को गाेली मारने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो बार पहले भी एनआईए ने सुखदेव नाग से पूछताछ की थी। जिसमें एनआईए को कोई प्रमाण नहीं मिला था। इस घटनाक्रम का विरोध किया जाएगा।
कंुजाम ने बताया कि इस संबंध में पुलिस महानिदेशक और एडीजी इंटेलिजेंस से बात की गई है। अब अगले चरण में रणनीति के तहत इसका विरोध किया जाएगा।
Leave a Reply